मंझनपुर: तन्नापर के पास अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा चालक हुआ गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के तन्नापर के पास अनियंत्रित ई-रिक्शा पलट गया जिसमें चालक गंभीर रुप से घायल हो गया है। वहीं मौके से जुटे लोगों ने बाहर निकाल कर युवक को मंझनपुर स्थित जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है थाम्बा गांव से ई-रिक्शा चालक मंझनपुर जा रहा था तभी हादसा हुआ है।