सिरोही: वंदे गंगा अभियान के तहत नगर परिषद ने की कार्रवाई, प्लास्टिक जब्त कर काटे चालान
Sirohi, Sirohi | May 30, 2026 वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत नगर परिषद द्वारा शहर में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। नगर परिषद आयुक्त जोधाराम विश्नोई के निर्देशानुसार परिषद टीम ने बाजार क्षेत्र में निरीक्षण कर प्रतिबंधित प्लास्टिक सामग्री जब्त की तथा नियमों की अवहेलना करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान जिन प्रतिष्ठानों पर कच