खरीक: नवगछिया: हादसे के बाद मारपीट, कई लोग हुए घायल
नवगछिया में डाक बंगला फ्लाईओवर के पास बाइक-टोटो टक्कर में कई लोग घायल हो गए। घायलों में फैजान मलिक, राजा कुमार, भवेश यादव, सर्वेश कुमार और कुंदन यादव शामिल हैं। हादसे के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई और अस्पताल में कुछ देर तक हंगामा रहा। पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।