#बागेश्वर धाम से 20 वर्षीय युवक लापता, बहन ने एसपी से लगाई तलाश की गुहार धाम दर्शन के लिए आया था परिवार
छतरपुर। बागेश्वर धाम में बालाजी के दर्शन करने निकला बुलंदशहर का 20 वर्षीय युवक लापता हो गया। कई दिन तलाश करने के बाद भी जब उसका पता नहीं चला तो उसकी बहन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और भाई की गुमशुदगी दर्ज कराकर तलाश कराने की मांग की।
बुलंदशहर जिले के खुर्जा थाना क्षेत्र के सुराय शेख आलम निवासी प्रियंका बेदी ने आवेदन में बताया कि उसका भाई नीरज उर्फ चिंटू (20) की तबीयत खराब रहती थी। वह अपने पिता कैलाश चंद्र के साथ 18 सितंबर को बागेश्वर धाम अर्जी लगाने आया था। अगले दिन 19 सितंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे नीरज मंदिर में बालाजी के दर्शन करने के लिए निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा।
परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन नीरज का कोई सुराग नहीं मिला। बहन का आरोप है कि मामले की सूचना देने और कई बार बमीठा थाने में आवेदन देने के बावजूद पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने में गंभीरता नहीं दिखाई।
प्रियंका ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर भाई की गुमशुदगी दर्ज करने और उसकी तलाश कर जल्द पता लगाने की मांग की है।
@highlight
बुंदेली भौकाल समय एक्सप्रेस SP Chhatarpur Bundelkhand Wala PRO Bhopal Sklnews24