आगरा: थर्ड डिग्री मामले में दूध विक्रेता से मारपीट के आरोप में जीवनी मंडी चौकी प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मियों पर दर्ज हुआ मुकदमा
Agra, Agra | Jan 20, 2026 आगरा के थाना छत्ता के जीवनी मंडी चौकी में निर्दोष दूध विक्रेता नरेंद्र कुशवाह से थर्ड डिग्री के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। डिप्टी सीएम के निर्देश पर चौकी प्रभारी समेत 4 पुलिसकर्मियों पर मारपीट व जानबूझकर अपराध की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। आरोप है कि तलवों पर डंडे मारे गए और नाखून उखाड़ा गया। पीड़ित का दो बार मेडिकल कराया गया।