आगरा: आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से पुलिस ने शातिर चोर को किया गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद
Agra, Agra | Jan 20, 2026 जीआरपी आगरा कैंट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन आगरा कैंट से एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया। आरोपी इमरान पुत्र कल्लू, निवासी मुस्तफा क्वार्टर सदर के कब्जे से चोरी का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 15 हजार रुपये बताई गई है। जीआरपी टीम की सतर्कता से यह सफलता मिली।