आगरा: आगरा न्यायालय ने तेजाब हमले के दोषी अभियुक्त को सुनाई आजीवन कारावास की सजा, 1 लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया
Agra, Agra | Jan 20, 2026 आगरा के थाना लोहामण्डी क्षेत्र में तेजाब हमले के जघन्य मामले में आगरा न्यायालय ने अभियुक्त सुनील को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास व ₹1 लाख अर्थदण्ड की सजा सुनाई। पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मजबूत साक्ष्य संकलन और ऑपरेशन कनविक्शन के तहत प्रभावी पैरवी से पीड़ित को न्याय मिला और अपराधियों को कड़ा संदेश गया।