गुरुआ: मंडा गांव में छापेमारी, 20 लीटर देशी महुआ शराब बरामद
Gurua, Gaya | Apr 14, 2026 गुरुआ थाना क्षेत्र के मंडा गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार मंगलवार की दोपहर छापेमारी कर 20 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की है. इस संबंध में थानाध्यक्ष मनैश कुमार ने बताया कि पुलिस को अवैध शराब कारोबार की सूचना मिली थी, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए धनंजय चौधरी के घर पर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर से 20 लीटर देशी महुआ शराब जब्त कर ल