सैफई: सैफई तहसील दिवस पर पहुंचे डीएम,एसएसपी ,पीड़ितों की सुनी फरियादें
Saifai, Etawah | Jul 6, 2024 सैफई तहसील दिवस के मौके पर शनिवार की दोपहर 12 बजे इटावा डीएम अवनीश कुमार राय एवं एसएसपी संजय कुमार वर्मा जनपद के अन्य अधिकारी गणों के साथ पहुंचे और तहसील दिवस के अवसर पर क्षेत्र से आए हुए पीड़ितों की समस्याओं को सुना और उनका निदान किया। 70 से अधिक पीड़ितों ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों को बताया तो भाई डीएम और एसएसपी ने सभी समस्याओं का समाधान किया।