सूरजपुर: नवापारा स्थित मां भवानी के दरबार में चोरी, चोर दान पेटी लेकर हुए फरार
शहर के नवापारा स्थित मां भवानी दुर्गा पूजा समिति के पंडाल में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि चोर पंडाल का पर्दा फाड़कर अंदर घुसे और दान पेटी चोरी कर ले गए। दान पेटी में करीब 10 हजार रुपये रखे होने की बात सामने आई है। वारदात के बाद चोर दान पेटी को सड़क के दूसरी ओर फेंककर मौके से फरार हो गए।