तरबगंज: विजय नगर सिंहपुर टेपरा में जमीनी विवाद को लेकर 2 भाइयों में हुई मारपीट, मामले में 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज
विजयनगर सिंहपुर टेपरा में जमीनी विवाद को लेकर दो भाइयों व उनके परिवार जनों के बीच लाठी डंडा चला। 6 लोग जख्मी हो गए। वही इस पूरे मामले के बाबत प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने मंगलवार को बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।