तरबगंज: किशुनदास चौराहे स्थित किराने की दुकान का ताला तोड़ अज्ञात चोर ने लाखों का सामान व 8 से 10 रुपये नगद किया चोरी
किशुनदास पुर गांव के सालिक राम वर्मा ने थाने पर दी गई तहरीर में बताया कि मेरी किराने की दुकान किशुनदासपुर चौराहे पर स्थित है। सोमवार की भोर करीब 02 बजे अज्ञात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर दुकान में रखा लाखों का सामान और करीब 08 से 10 हजार रुपये नगद चुरा ले गये हैं। पुलिस ने बताया कि दुकान से गुटखा पान मसाला आदि चोरी हुआ है जांच करायी जा रही है।