तरबगंज: हाईटेंशन बिजली का तार टूटने से लगी आग मची भगदड़, बिजली आपूर्ति बंद कराकर आग पर किया काबू, नवाबगंज के चौखड़िया की घटना
नवाबगंज थाना क्षेत्र के चौखड़िया प्राथमिक विद्यालय के पास हाईटेंशन बिजली का तार टूटकर गिरने से सोमवार दोपहर आग लग गयी। लाइनमेन अशोक यादव के अनुसार हीटिंग की वजह से तार टूटकर गिर गया जिससे बांस की कोठी व झाड़ियों में आग लग गयी। उपकेंद्र नवाबगंज को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद करवाई। प्रधान मनीष पाठक ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से आग बुझा दी गयी।