तरबगंज: चलती स्कोर्पियो पर फायरिंग, बालबाल बचे सवार, वजीरगंज थाने में दर्ज कराया मुकदमा
वजीरगंज थानाक्षेत्र के अयोध्या गोण्डा मार्ग स्थित मेटजी स्कूल के पास चलती स्कोर्पियो पर फायरिंग करने का आरोप लगाते हुए राघवेंद्र सिंह निवासी रामपुर खरहटा ने मुकदमा दर्ज कराया है। सोमवार को दर्ज कराए मुकदमे में बताया वे रविवार की रात अपनी स्कार्पियो से दर्जीकुआँ से रोहित सिंह के साथ घर वापस आ रहे थे। मेट जी स्कूल के पास वाहन पर फायरिंग से सवार दहशत में रहे।