नागौर: नागौर कृषि मंडी में व्यापारियों ने मंडी टैक्स व कृषक कल्याण शुल्क लगाने के विरोध में किया प्रदर्शन
Nagaur, Nagaur | Feb 28, 2025 राज्य सरकार की ओर से मंडी टैक्स एवं कृषक कल्याण शुल्क लगाए जाने के विरोध में कृषि मंडी एवं फूड प्रोसेसिंग इकाइयों से जुड़े व्यापारियों ने 28 फरवरी की दोपहर 12:30 बजे नागौर कृषि मंडी में प्रदर्शन किया। व्यापारियों की मांग है कि टैक्स हटाया जाए,मंडी टैक्स व कृषक कल्याण शुल्क के कारण व्यापार प्रभावित हो रहा है।