नागौर: टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के तहत चिकित्सा विभाग ने नागौर जिले की स्कूलों में विद्यार्थियों को किया जागरूक।
Nagaur, Nagaur | Feb 28, 2025 टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान के तहत नागौर जिले की अलग-अलग स्कूलों में आज चिकित्सा विभाग की टीम में पहुंची। शुक्रवार को दोपहर 12:00 बजे तक चिकित्सा विभाग की टीमों ने नागौर जिले की अलग-अलग स्कूलों में पहुंचकर स्कूली छात्र-छात्राओं को टीबी से बचाव, लक्षण व इलाज की जानकारी दी है ताकि टीबी की बीमारी के प्रति अधिक से अधिक लोग जागरुक हो सके।