नागौर: रीट परीक्षा के चलते जिला मुख्यालय पर करीब एक घंटे तक लगा रहा जाम, वाहन चालकों को हुई परेशानी
Nagaur, Nagaur | Feb 28, 2025 नागौर जिला मुख्यालय पर रीट परीक्षा के बाद जब अभ्यर्थियों वाहनों से वापस लौटने लगे तो भीड़ के कारण जाम की स्थिति बन गई । नागौर में सेठ किशन लाल कांकरिया राजकीय स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र से लेकर कलेक्ट्रेट तक 28 फरवरी की दोपहर 12:00 से लेकर 1:00 तक जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान यातायात पुलिस को भी जाम हटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।