मुरैना नगर: बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में सर्वसमाज ने एसपी कार्यालय का घेराव किया, ज्ञापन सौंपा
मुरैना जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए सत्तापक्ष को दोषी ठहराते हुए क्षत्रिय समाज ओर सर्व समाज ने आज रैली निकाल कर एसपी ऑफिस का घेराव कर एसपी को एक ज्ञापन सौंपा है।उन्होंने एसपी को चेतावनी देते हुए कहा है कि,मुरैना में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।अपराधियो पर कंट्रोल नहीं किया गया तो मुरैना की सड़कों पर बड़ा आंदोलन होगा।