मुरैना नगर: पॉलिटेक्निक परीक्षा केंद्र पर अंग्रेजी का पेपर देते समय छात्रा बेहोश, जिला अस्पताल में भर्ती
मुरैना जिले के रसीलपुर गाँव में रहने वाली 10वीं क्लास की एक छात्रा मुरैना पॉलिटेक्निक परीक्षा केंद्र पर अंग्रेजी का पेपर देने आई थी। पेपर ख़त्म होने से पहले छात्रा अचनाक बेहोश हो गई जिसे जिला अस्पताल लाया गया। यहाँ प्राथमिक उपचार के कुछ देर बाद परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।बताया जा रहा है की छात्रा पहले से बीमार थी जिस वजह से बेहोश हो गई।