मुरैना नगर: कौआ खो में खेत से साड़ भगाते समय,साड़ ने हमला कर किसान को किया घायल,गंभीर हालत में लाया गया जिला अस्पताल।
मुरैना के जौरा थाना क्षेत्र के कौआ खो गाँव में रहने वाला 40 वर्षीय किसान आज दोपहर खेतों में पानी दे रहा था।तभी एक आवारा साड़ आ गया जिसे भागने किसान गया तो साड़ ने उल्टा हमला कर दिया जिससे किसान घायल हो गया।परिजन उसे जौरा अस्पताल से जिला अस्पताल लाये यहाँ प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर दिया है जहां उसका इलाज जारी है।घायल अपने जीजा के यहाँ रह रहा था।