घोड़ाडोंगरी: दुर्गापुर गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, बाइक सवार एक युवक की हुई मौत, एक घायल
घोड़ाडोंगरी तहसील के दुर्गापुर गांव के पास मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। 108 एंबुलेंस ने घायल युवक को घोड़ाडोंगरी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं सूचना मिलने पर चोपना पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।