घोड़ाडोंगरी: बिछुआ गांव में सांप के काटने से महिला की हुई मौत, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
घोड़ाडोंगरी तहसील के बिछुआ गांव में मंगलवार को सांप के काटने से सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। पाथाखेड़ा पुलिस ने घोड़ाडोंगरी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिछुआ में घर में सो रही महिला सीमा नर्रे 26साल को सांप के काट लिया। परिजन महिला को घोड़ाडोंगरी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने से मृत्यु घोषित कर दिया।