इटावा: इकदिल इलाके के बिरारी गांव में मामूली विवाद में युवक ने की दो राउंड हवाई फायरिंग, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Etawah, Etawah | Apr 10, 2025 इकदिल के बिरारी गांव में मामूली विवाद में एक युवक के द्वारा तमंचे से हवाई फायरिंग की गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐसा बताया जा रहा है कि नामजद आरोपी के द्वारा पड़ोसी को धमकाते हुए दो राउंड हवाई फायरिंग की गई। जिसमें मौके पर दो खोखा का कारतूस भी तस्वीरों में दिखाई पड़ रहे हैं। इसी के साथ आरोपी हाथ में तमंचा लेकर नजर आ रहा है।