तिरंगे के नीचे शराब की दुकान पर भड़की आजाद समाज पार्टी, शनिवार को करेगी घेराव
सितारगंज में नियमों की अनदेखी का आरोप, प्रशासन को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी
सितारगंज
सितारगंज के तिरंगा चौक पर राष्ट्रीय ध्वज के समीप खुली विदेशी शराब की दुकान का विरोध तेज हो गया है। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने पार्टी कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया कि शनिवार को पार्टी कार्यकर्ता उक्त शराब की दुकान का घेराव करेंगे।