अतर्रा: राजगीर में पैदल जा रहे व्यक्ति को बाइक ने मारी टक्कर, मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
Atarra, Banda | Apr 23, 2026 बिसंडा (बांदा)। थाना क्षेत्र के उसरा गांव निवासी एक राजगीर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार दलपत (47) पुत्र जगतराम अपने गांव से रिश्तेदारी कुछेंदू जा रहा था। इसी दौरान उतरवा के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी।