हमीरपुर: सुमेरपुर कस्बे में जनसेवा केंद्र के संचालक ने फांसी लगाई, सुसाइड नोट में लिखा- मकान बेटी के नाम कर देना
कस्बे के बांकी रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी में जनसेवा केंद्र संचालक ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तीन दिन पहले ही केंद्र संचालक की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था। घटना स्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें अपनी मर्जी से आत्महत्या करने और नया मकान बड़ी बेटी के नाम करने का जिक्र है। घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर