झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता धीरज कुमार ने रविवार दोपहर करीब तीन बजे जेएससीए के टिकट वितरण पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की है। झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता धीरज कुमार ने आरोप लगाया कि JSCA में पारदर्शिता का अभाव है, किसको टिकट बेचा गया और किसको मुफ्त पास बांटे गए इसकी पूरी जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि जांच से साफ होगा कि गड़बड़ी कहां हुई।