अनूपपुर: नकली पिस्टल दिखाकर अधिवक्ता से वसूली व मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक व डंडा जब्त
अनूपपुर कोतवाली पुलिस ने अधिवक्ता से पिस्टल और लोहे के डंडे के बल पर अवैध वसूली व मारपीट करने वाले दो आरोपियों को घटना के कुछ घंटों के भीतर शहडोल से गिरफ्तार किया है। आरोपियों शांतनू मौर्य और दीपक पकवासा के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त नकली पिस्टल, लोहे का डंडा और रॉयल एनफील्ड बाइक जब्त की गई। घटना केड़िया पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलाने के दौरान हुई थी।