गायघाट: असिया गांव से लापता किशोर पांच दिन बाद बरामद, माता-पिता के झगड़े से तंग आकर छोड़ा था घर
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के असिया गांव से लापता किशोर को पांच दिन बाद पुलिस ने घर से लगभग टीन किलोमीटर दूर एक मंदिर के पास बरामद कर लिया। इस मामले को लेकर पुलिस रविवार सुबह करीब दस बजे से आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इस मामले को लेकर किशोर 12 वर्षीय गोपाल कुमार के पिता संतोष सहनी ने बीते शुक्रवार को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।