आरोन: जिले की नगरीय निकायों में उपचुनाव की प्रक्रिया 21 अगस्त से होगी
Aron, Guna | Aug 20, 2024 जिले की नगरीय निकायों में उपचुनाव की प्रक्रिया 21 अगस्त से शुरू होगी राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार गुना कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र सिंह के निर्देशन में 21 अगस्त से शुरू नगरीय निकाय उपचुनाव की प्रक्रिया में 28 अगस्त तक नाम निर्देशन पत्र, 29 को संविक्षा, 31 अगस्त को नाम वापसी, 11 सितंबर को मतदान होगा। 13 सितंबर को परिणाम घोषणा होगी।