आरोन: आरोन में एसडीएम ने गौशालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के लिए जानकारी, गौ शाला समिति और जन सेवा टीम के लोग रहे मौजूद
Aron, Guna | Aug 20, 2024 आरोन में संचालित गौशालाओं का आरोन एसडीएम विकास कुमार आनंद ने 20 अगस्त को निरीक्षण कर गोवंश के लिए भूसा चारा पानी एवं उपचार संबंधी जानकारी ली। इस दौरान गौशाला संचालन समिति के सदस्य एवं आरोन की जन सेवा टीम के सदस्य मौजूद रहे। एसडीएम ने निरीक्षण कर गायों की समुचित व्यवस्था संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए।