सिसई: शिवनाथपुर में 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या,शव को भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए
Sisai, Gumla | Jul 9, 2024 एएसआई अनवर अंसारी ने मंगलवार सुबह जानकारी देते हुए बताया कि सिसई थाना क्षेत्र के शिवनाथपुर गांव की 22 वर्षीय युवती लीलमुनी कुमारी पिता रोपा उरांव ने बीते रात अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जैसे इस बात की सूचना पुलिस के मिली सिसई थाना के पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल पहुंचे। पुलिस के पहुंचने तक घर वालों ने शव को नीचे उतार लिया था।