सिसई: कपिलनाथ चट्टाईन टोली में ग्रामीणों ने बैठक कर सड़क एवं अन्य सुविधाओं की मांग की
Sisai, Gumla | Jul 10, 2024 सिसई प्रखंड क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित कपिलनाथ चट्टाईन टोली गांव के ग्रामीण ने बुधवार सुबह बैठक की। बैठक में फैसला लिया गया कि आगामी विधानसभा चुनाव में ऐसे प्रतिनिधि को चुनना चाहेंगे,जो उनकी समस्या को समझें और उसका समाधान निकाले। ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के इतने दिनों के बाद भी गांव से मुख्य पथ तक पहुंचने के लिए सड़क और पुल पुलिया नहीं है।