सिसई: प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में झामुमो के पदाधिकारियों ने प्रखंड के कर्मियों के साथ की बैठक
Sisai, Gumla | Jul 9, 2024 सिसई प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय में मंगलवार को विधायक प्रतिनिधि प्रकाश उरांव झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रवि उरांव,जिला उपाध्यक्ष शशि साहू ने प्रखंड विकास पदाधिकारी अंचलाधिकारी एवं प्रखंड सह आंचल के कर्मियों के साथ बैठक की।बैठक में भ्रष्टाचार को रोकने का कड़ा निर्देश दिया। प्रकाश उरांव ने कहा की लगातार मीडिया में भ्रष्टाचार की शिकायत आ रही है।