छतरपुर: जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 7 आरोपी गिरफ्तार: सीएसपी ने दी जानकारी
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की ताज कॉलोनी में सिटी कोतवाली थाना प्रभारी सतीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जुए के फड़ पर छापामार कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 52 ताश के पत्ते और 11,300 रुपये नकद बरामद किए है।इस मामले को लेकर छतरपुर सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने आज 20 अप्रैल दोपहर करीब 2:00 बजे विस्तृत साझा की।