जहाज़पुर: शक्करगढ़ पुलिस की कार्रवाई में दो स्थाई वारंटी किए गए गिरफ्तार
शक्करगढ़ थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। शकरगढ़ थाना प्रभारी पूरणमल मीणा ने आज रविवार शाम 7:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि देवराज (27) निवासी बरोदा और कालू (65) निवासी रतिया बड़दा शामिल हैं। दोनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी थे और वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया