गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में कई पुलिस निरीक्षक और पुलिस अवर निरीक्षक बने थानाध्यक्ष, 21 थानाध्यक्ष बदले गए
गया एसएसपी आनंद कुमार ने गुरुवार की दोपहर 1 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि 21 थानाध्यक्ष बदले गए है।पुलिस केंद्र गया में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक और पुलिस अवर निरीक्षक को थाना का कमान सौंपा गया है।जिले के आमस,खिजरसराय,गुरारू, चाकंद,टनकुप्पा सहित 21 थाना का नए थानाध्यक्ष बनाए गए है।