जांजगीर चांपा के सारागांव थाना क्षेत्र के चोरिया गांव से खड़ी बाइक की चोरी का मामला सामने आया है. पुलिस ने बाइक की चोरी करने वाले अज्ञात चोरों के खिलाफ BNS की धारा 303(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, वीरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह चोरिया गांव में मड़ाई मेला देखने के लिए गया था।