प्रयागराज: महाकुंभ में माघ पूर्णिमा स्नान पर योगी आदित्यनाथ लखनऊ के वार रूम से महाकुंभ मेले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं, ले रहे अपडेट
महाकुंभ में माघ पूर्णिमा का स्नान चल रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों से फोन पर बात की है।सुबह करीब 4:00 से ही CM योगी आदित्यनाथ लखनऊ में वार रूम में बैठे महाकुंभ की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।उनके साथ डीजी प्रशांत कुमार,प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद और कई सीनियर अफसर है।CM सीसीटीवी देख रहे हैं,जिसका वीडियो आज बुधवार को करीब 9:00 सामने आया है।