सरीला: चंडौत गाँव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, सफाई कर्मी समेत 2 लोगों की मौत, 3 लोग घायल
सरीला तहसील के जरिया थाना क्षेत्र के चंडौत गाँव के पास स्थित गल्ला मंडी के पास सोमवार रात करीब 10 बजे दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हुए हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची जरिया थाना पुलिस के द्वारा आज मंगलवार को दोनों मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।