पंचकूला: 16 साल से फरार ₹5000 के इनामी भगौड़े अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुलिस प्रवक्ता ने सेक्टर 1 में दी जानकारी
पुलिस प्रवक्ता नें आज जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस कमिश्रर शिवास कविराज के मार्गदर्शन में पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक के नेतृत्व में इन्सपेक्टर निर्मल सिंह व उसकी टीम नें 16 साल से फरार चल अपराधी को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार किये गये आरोपी की पहचान बलजीत पुत्र प्यारे लाल वासी भवंर बरौदा जिला सोनीपत के रुप में हुई ।