पंचकूला: पिंजौर में स्थित कंप्यूटर इंस्टिट्यूट में नौकरी करने वाली 24 वर्षीय युवती हुई लापता, मामला दर्ज
कालका पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें शिकायतकर्ता व्यक्ति के द्वारा बताया गया है कि मेरी बेटी पिंजौर में स्थित कंप्यूटर इंस्टिट्यूट में नौकरी करती है। जो घर से नौकरी के लिए गई थी लेकिन वह लापता हो गई है शिकायतकर्ता ने बताया उसकी उम्र 24 साल है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।