पंचकूला: जनरल अब्जर्वर आईएएस सुखबीर सिंह ने जिला सचिवालय के सभागार में लोकसभा आम चुनाव-2024 की तैयारियों को लेकर की बैठक
लोकसभा क्षेत्र अंबाला के जनरल अब्जर्वर आईएएस सुखबीर सिंह ने जिला सचिवालय के सभागार में लोकसभा आम चुनाव-2024 की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में जनरल अब्जर्वर ने संबन्धित अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी यश गर्ग भी मौजूद रहे।