पंचकूला: मुझे कोई लिखित जानकारी नहीं मिली : तीन निर्दलीय विधायकों द्वारा समर्थन वापस लेने पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष
तीन निर्दलीय विधायको के समर्थन वापिस लेने पर बोलते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा जो स्तिथी विधायको की थी वहीं अभी भी है। उन्होंने कहाकि मुझे टीवी चैनल व अखबारों के माध्यम से जानकारी मिली है मगर लिखित में कोई जानकारी नही है । उन्होंने कहा फिलहाल बीजेपी के विधायकों की संख्या 40 है ,10 जेजेपी के 6 निर्दलीय विधायक ,30 कांग्रेस , एक हलोपा और एक इनेलो विधायक है ।