खाचरौद: ग्राम चापानेर में ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, ₹3,50,000 की ठगी
डिजिटल दौर में ऑनलाइन फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला उज्जैन जिले की खाचरोद तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम चापानेर से सामने आया है। यहाँ एक अज्ञात शातिर ठग ने फरियादी को अपनी बातों के जाल में फंसाकर और किसी अन्य व्यक्ति का रूप धारण कर साढ़े तीन लाख रुपये की मोटी रकम ऐंठ ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पूरी