मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र के छतौनी से जिलाधिकारी के निर्देश पर अतिक्रमण को खाली कराया गया है। नगर निगम के द्वारा नगर आयुक्त की देख रेख में छतौनी में अतिक्रमण हटाने सम्बन्धी अभियान चलाया गया। अभियान में यातायात को सुगम रखने के लिए स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण को हटाया गया।