गोविंदगढ़: गोविंदगढ़ में पानी की टंकी गिराने पर हड़कंप, बिना सूचना कार्रवाई से ग्रामीण भड़के
गोविंदगढ़ क्षेत्र के सीकरी रोड पर गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक क्षतिग्रस्त पानी की टंकी को गिराने पहुंचे ठेकेदार के कर्मचारियों ने अचानक कार्रवाई शुरू कर दी। कर्मचारियों ने टंकी का एक पिलर काट दिया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही आसपास के मकानों में रहने वाले लोग घर खाली कर बाहर निकल आए