होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम: अभिनेता शरद सिंह की फिल्म 'दि नर्मदा स्टोरी' 12 जून को होगी रिलीज, पोस्टर जारी
देशभर में अपनी चर्चित आगामी हिन्दी फिल्म “दि नर्मदा स्टोरी” को लेकर नर्मदापुरम के अभिनेता शरद सिंह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। यह फिल्म आगामी 12 जून को पूरे भारत में एक साथ रिलीज होने जा रही है। गुरुवार सुबह 11 बजे फिल्म अभिनेता शरद सिंह ने बताया फिल्म में मेरी एक दमदार और प्रभावशाली पुलिस ऑफिसर की भूमिका हैं। जो काफी पसंद आएगी।