सिरोही: सिरोही में आत्मा योजना में शंकर लाल माली को आधुनिक खेती के लिए किया गया सम्मानित
Sirohi, Sirohi | Apr 16, 2026 सिरोही के भूतगांव निवासी प्रगतिशील किसान शंकर लाल माली को आत्मा योजना के तहत कृषक पुरस्कार 2025-26 की सामान्य श्रेणी में प्रथम स्थान मिला। आधुनिक कृषि और उद्यानिकी में नवीन तकनीकों के सफल प्रयोग पर उन्हें यह सम्मान दिया गया। शंकर लाल ने सोलर पंप, ड्रिप इरिगेशन और मल्चिंग विधि अपनाकर कम पानी में फसल पैदा की है।