गया टाउन सीडी ब्लॉक: "भू-माफियाओं के इशारे पर उजाड़ने की साजिश": रूबी खातून ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, दो माह की मोहलत की मांग
बुधवार को रात 8:00 बजे गया शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत छोटकी डेल्हा मोहल्ले की निवासी रूबी खातून ने अपनी पुश्तैनी जमीन को बचाने के लिए जिलाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) एवं नगर प्रखंड के अंचलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि भू-माफियाओं के इशारे पर उन्हें और उनके परिवार को उनकी ही जमीन से बेदखल करने की साजिश रची जा रही.